भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद –भगवान महावीर स्वामी के 2625 वे जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर जैन परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया ।सन्मति काका ने बताया की भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री वर्धमान सागर युवा संघ एवं आचार्य श्री वर्धमान सागर बहु मंडल के द्वारा वर्धमान एसोसिएशन चौक पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर के सभी भजन मंडलियों के प्रमुख सूत्रधार रहने वाले सदस्यों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्रदीप पंचोलिया के द्वारा मंगला चरण गीत प्रस्तुत किया गया पंकज जटाले के द्वारा महावीर की ध्वजा फहराई रही रे,प्रांशुल पंचोलिया के द्वारा के द्वारा में हो बाबा का सर्वेंट आदित्य पंचोलिया के द्वारा महा महोत्सव हे ये मंगलकारी , पुण्या जैन के द्वारा वीर आयेंगे वीर आयेंगे वीर आयेंगे सहित लक्ष्मी जैन, संगीता पाटोदी, पूर्णिमा जैन, निधि झांझरी, सारिका जैन सभ्यता जैन, प्रशांत चौधरी के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई । जिस पर सभी महिला पुरषों के द्वारा नृत्य गरबा कर भक्ति की गई । अंत में प्रभावना वितरण की गयी इस अवसर पर सकल जैन समाज के महिला पुरषों ने अपनी सहभागिता दर्ज़ करवाई।




