E-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

खटारा स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त: 157 स्कूली वाहनों पर रोक

अभिभावकों से की सतर्क रहने की अपील

बलिया। जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन व परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय ने जानकारी दी कि जिले में संचालित 157 स्कूली वाहनों की फिटनेस, वैधता एवं आवश्यक प्रपत्र समाप्त हो चुके हैं। ऐसे वाहनों से बच्चों का परिवहन असुरक्षित माना गया है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि इन वाहनों से अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। साथ ही किसी भी वाहन से बच्चों को भेजने से पहले उसकी भौतिक एवं तकनीकी स्थिति की जांच अवश्य करें। इसमें वाहन की फर्श की स्थिति, खिड़कियों पर जाली या रॉड की उचित व्यवस्था जैसी सुरक्षा संबंधी बातों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

परिवहन अधिकारी ने यह भी सलाह दी कि अभिभावक mParivahan ऐप के माध्यम से वाहन के दस्तावेजों की वैधता की जांच करने के बाद ही बच्चों को भेजें। इसके अलावा यह सुनिश्चित करें कि वाहन चालक नाबालिग न हो, नशे की हालत में वाहन न चला रहा हो, तेज गति से ड्राइविंग न कर रहा हो और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो।

 

विभाग ने सूची में शामिल सभी स्कूली वाहनों के स्वामियों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक वाहनों की फिटनेस, तकनीकी स्थिति और दस्तावेज पूरी तरह सही नहीं हो जाते, तब तक इनसे बच्चों का परिवहन न किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि किसी भी प्रतिबंधित वाहन से बच्चों का परिवहन किया जाता है और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। साथ ही संबंधित के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा और विद्यालय की मान्यता रद्द करने की संस्तुति भी की जाएगी।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!