Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ

आगर मालवा /बडौद

नवीन शिक्षा सत्र का प्रारंभ

 

आगर/बडौद

 

आज आगर मालवा जिले के विकासखंड की  जनपद शिक्षा केंद्र बडौद अंतर्गत आने वाली समस्त प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में नवीन शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ प्रवेश उत्सव से  बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ किया गया। जिसमें नवीन बच्चों को  पुष्पहार और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा शासन के निर्देश अनुसार  राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से प्राप्त और निशुल्क पुस्तकों का वितरण कर नए शिक्षण सत्र की शुरुआत की गई।

तथा सभी शालाओं में शाला के छात्रों के अभिभावकों और जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर

गौरव मय कार्यक्रम कर शाला में नवीन प्रवेश लेने वाले कक्षा पहली,छठी, के छात्रों का तिलक लगाकर   स्वागत किया गया। तथा मध्याह्न भोजन में विशेष भोजन अंतर्गत खीर पूड़ी सब्जी का वितरण कर नवीन सत्र का प्रारंभ किया गया ।

 

निरीक्षण

आज आयोजित होने वाले प्रवेशोत्सव का  आगर मालवा के सभी शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण राज्य स्तर से ओ आई सी महोदय ,जिले से श्री एम के जाटव जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना समन्वयक,के साथ साथ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री मोहम्मद परवेज खान,और विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक श्री कालूराम गवली, विष्णु परिहार, रणजीत पहाड़िया, ओम प्रकाश जांगड़े, संतोष ठाकुर और जन शिक्षक द्वारा निरीक्षण कर शाला प्रभारी को उचित दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!