Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

तेज तर्रार,ईमानदार,शौर्य सिल्वर पदक से सम्मानित अरुण तिवारी बने इंस्पेक्टर 

गुरसरांय व क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। थानाध्यक्ष गुरसरांय पर विगत वर्षों तैनात रहे अरुण कुमार तिवारी को 6 अप्रैल 2026 को पुलिस मुख्यालय लखनऊ महानिर्देशक के यहां से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई है। उनके पदोन्नत होने पर गुरसरांय नगर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मीडिया से लेकर पुलिस स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि वर्ष 2024 में अरुण कुमार तिवारी को वरिष्ठ पुलिस महानिर्देशक द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए शौर्य सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया था उस समय वह थानाध्यक्ष पूंछ के पद पर तैनात थे और इसी को लेकर गुरसरांय में 28 जनवरी 2024 को गुरसरांय से लेकर जिले के लोगों ने अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष राज्यमंत्री एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया गया था। आज जब गुरसरांय नगर व क्षेत्र के लोगों को जानकारी हुई तो इसको लेकर एक बैठक वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति से लेकर पुलिस महानिर्देशक की सराहना की गई और खुशी का इजहार करते हुए कहा गया कि वास्तव में इंस्पेक्टर अरुण कुमार तिवारी एक अपने में कर्मठ,ईमानदार,जिम्मेदार और जो भी उन्हें विभाग से जिम्मेदारियां मिलीं उनको उन्होंने बखूबी निभाया। इस दौरान प्रमुख रुप से सुनील जैन डीकू,संदीप श्रीवास्तव,सोम मिश्रा,कौशल किशोर,हरिशचन्द्र नायक,आयुष त्रिपाठी,कुलदीप यादव,संजू परिहार,प्रवीण सोनी,शौकीन खान,रोहित साहू,कार्तिक पाठक,सार्थक नायक,सुरेश सोनी सरसैड़ा,धर्मेन्द्र सोनी बल्ले सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!