संजय नगर के रहवासियों की मेहनत लाई रंग 10 दिवस के अंदर हटेगी शासकीय शराब दुकान
शराब दुकान के संचालक के प्रतिनिधि के द्वारा दिया गया 10 दिन मैं दुकान हटाने का लिखित आवेदन

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद/ पिछले तीन वर्षों से लगातार शराब दुकान हटाए जाने की मांग संजय नगर के रहवासियों के द्वारा की जा रही थी जिसे लेकर पिछले दो दिनों से शराब दुकान के सामने वार्ड के रहवासियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था उसी कड़ी में आज यहाँ आंदोलन उग्र होता देख जिला आबकारी के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर संजय नगर के रहवासियों से बातचीत कर उनकी पीड़ा को सुना और दुकान हटाने के लिए उनको दुकानदार के द्वारा लिखित में एक आवेदन दिलवाया गया जिसमें लिखा गया है कि मेरे द्वारा दुकान 10 दिन में हटा ली जाएगी।
वार्ड की महिलाओं ने बताया कि हम काफी समय से शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे थे इस शराब दुकान के कारण हम अपने घरों से निकलना भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे थे आए दिन शराबी यहां गली गलोंच कर सड़क पर हंगामा करते थे जिससे हम काफी त्रस्त हो चुके थे।
वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला ने प्रशासन की और सख्त रूप अपनाते हुए खुले रूप में कहा है कि 10 दिवस के भीतर यदि दुकान नहीं हटाई गई तो हम खुले रूप से दुकान पर ताला लगाकर चक्का जाम करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।


