Uncategorized

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाव, आरोपी गिरफ्तार आष्टा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, इंदौर से बरामद हुई 16 वर्षीय बालिका

एमपी छत्तीसगढ़ डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट

बहला-फुसलाकर ले गया युवक, शादी करने का मामला आया सामने

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना से पुलिस को मिली कामयाबी

आरोपी दिलीप उर्फ गोलू न्यायालय में पेश, टीम के कार्य की सराहना

थाना आष्टा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 16 वर्ष 06 माह की नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया है, साथ ही अपहरण के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15.04.2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना आष्टा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 207/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने इंदौर से नाबालिग बालिका को दस्तयाव कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया।

पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि मोहल्ले का रहने वाला दिलीप उर्फ गोलू (उम्र 25 वर्ष), निवासी इंद्रा कॉलोनी, आष्टा उसे बहला-फुसलाकर इंदौर ले गया था, जहां उसने उससे विवाह कर लिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दिलीप उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया। वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक गिरीश दुबे, सहायक उप निरीक्षक जगदीश धुर्वे, आरक्षक अमन जाटव एवं आरक्षक मेहरवान परमार का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से यह सफलता मिली।

थाना आष्टा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!