Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

ओखलेश्वर धाम में कथा के बीच सेवा की अलग पहचान बाल्दी परिवार ने स्व. रामगोपाल जी बाल्दी की स्मृति में लगाई प्याऊ, नन्द किशोर बाल्दी ने संभाली कमान

कांटाफोड़ – ओखलेश्वर धाम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक देवकीनंदन जी की कथा इन दिनों आस्था का केंद्र  बनी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं आयोजन के बीच सामाजिक सरोकारों की झलक भी साफ दिखाई दे रही है।
लोहारदा के बाल्दी परिवार ने स्वर्गीय रामगोपाल जी बाल्दी की स्मृति में कथा स्थल पर ठंडे पानी की प्याऊ की व्यवस्था कर आयोजन में अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। क्षेत्र में अपनी सादगी, सामाजिक सक्रियता और जनहित के कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले बाल्दी परिवार की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।
इस व्यवस्था की जिम्मेदारी स्व. रामगोपाल जी बाल्दी के पुत्र नन्द किशोर बाल्दी ने संभाल रखी है, जो लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए हुए हैं।
गर्मी के मौसम में कथा स्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह प्याऊ राहत का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। आयोजन के दौरान इस प्रकार की व्यवस्थाएं न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ा रही हैं, बल्कि समाज में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूती दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!