Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedराजस्थान

थानाधिकारी थाना कवाई श्री राजपाल सिंह तंवर की होनहार सुपुत्री चित्रांगदा तंवर ने एक बार फिर अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठोर परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर सफलता का नया इतिहास रचते हुए पूरे क्षेत्र, जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चित्रांगदा ने श्री करणी स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में 600 में से 520अंक हासिल कर क्वालिफाई किया है।

थानाधिकारी थाना कवाई

राजपाल सिंह तंवर की होनहार सुपुत्री चित्रांगदा तंवर ने एक बार फिर अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठोर परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर सफलता का नया इतिहास रचते हुए पूरे क्षेत्र, जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चित्रांगदा ने श्री करणी स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में 600 में से 520अंक हासिल कर क्वालिफाई किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके निरंतर अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि उनके अदम्य आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का भी जीवंत उदाहरण है।

 उल्लेखनीय है कि चित्रांगदा पूर्व में दिसंबर में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उनकी हर उपलब्धि यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता।

चित्रांगदा तंवर आज युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल स्रोत बनकर उभरी हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, लगन और समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है।

इस अद्भुत उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। हम कामना करते हैं कि वे भविष्य में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहें और नई ऊँचाइयों को छूती रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!