Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifधर्मराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जरूरतमंदों की मदद को आगे आया संस्कृति संस्कार समिति, गर्मी से राहत देने वितरित किए गमछे, टोपी और शीतल पेय वितरित किये 

जरूरतमंदों की मदद को आगे आया संस्कृति संस्कार समिति, गर्मी से राहत देने वितरित किए गमछे, टोपी और शीतल पेय वितरित किये

जबलपुर। भीषण गर्मी के बीच जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से संस्कृति संस्कार समिति द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। समिति के तत्वावधान में उखरी तिराहे पर राहगीरों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को गर्मी से बचाव के लिए गमछे, टोपी एवं शीतल पेय वितरित किए गए। इस सेवा कार्य को देखकर लोगों ने समिति की मानवता और समाजसेवा की भावना की प्रशंसा की।

समिति के सदस्यों ने दोपहर के समय सड़क से गुजर रहे मजदूरों, रिक्शा चालकों, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद लोगों को रोककर उन्हें गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से सामग्री वितरित की। भीषण धूप में राहत सामग्री पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संस्था समय-समय पर समाजहित में विभिन्न सेवा कार्य करती रहती है। समिति द्वारा पूर्व में भी गरीब बच्चों को किताबें एवं कॉपियां वितरित करना, निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करना, स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना और जरूरतमंद परिवारों की मदद जैसे अनेक सामाजिक कार्य किए जा चुके हैं।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में राह चलते जरूरतमंद लोगों को छोटी-छोटी सहायता भी बड़ी राहत देती है। आगे भी समिति द्वारा ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

इस अवसर पर अनुराग तिवारी, शोभा तिवारी, शशि सराफ, राजेंद्र तिवारी, शोभा सोनी, उषा पटेल, रश्मि दुबे, सुनील अवस्थी, शोभा पवार, विनीता मिश्रा एवं राजेश पाठक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!