Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

भुवनेश्वर कुमार के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस

रोमांचक मुकाबले में RCB ने आखिरी गेंद पर दर्ज की जीत

भुवनेश्वर कुमार के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस: रोमांचक मुकाबले में RCB ने आखिरी गेंद पर दर्ज की जीत

(रिपोर्टर -रायपुर जनप्रतिनिधि ) रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में RCB ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।मैच में RCB के तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए और मुंबई की बल्लेबाजी को शुरुआत से दबाव में रखा। कप्तान Suryakumar Yadav को उन्होंने तीसरे ओवर में Virat Kohli के हाथों कैच आउट कराया। मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवर में 166 रन ही बना सकी।लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत भी ज्यादा मजबूत नहीं रही और विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हुए। इसके बावजूद टीम ने संघर्ष जारी रखा और आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज Corbin Bosch ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

रायपुर में खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों से क्रिकेट प्रेमी पहुंचे थे। मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम लगभग पूरी तरह भर चुका था। चूंकि रायपुर इस सीजन में RCB का नया होम ग्राउंड बना हुआ है, इसलिए स्टेडियम में विराट कोहली के समर्थकों की संख्या सबसे ज्यादा नजर आई।

करीब एक दशक बाद रायपुर में IPL मुकाबले का आयोजन हुआ, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मौसम और पिच ने तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद दी। बारिश और नमी के कारण गेंदबाजों को स्विंग मिली, जिससे बल्लेबाजों को शुरुआत में रन बनाने में परेशानी हुई। रायपुर के इस मैदान पर पहले भी गेंदबाजों को मदद मिलती रही है। यहां खेले गए IPL मुकाबलों में औसत स्कोर अपेक्षाकृत कम रहा है।

हालांकि हाल के मैचों में यहां बल्लेबाजी के लिए बेहतर पिच भी देखने को मिली थी। इसी साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मुकाबले में 400 से ज्यादा रन बने थे और टीम इंडिया ने बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!