E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

सोशल मीडिया की अफवाह से राजनांदगांव में मची पेट्रोल की मारामारी, पंपों पर लगी लंबी कतारें,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: देश में पेट्रोल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें*

*सोशल मीडिया की अफवाह से राजनांदगांव में मची पेट्रोल की मारामारी, पंपों पर लगी लंबी कतारें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: देश में पेट्रोल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें*

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक दुबे

*राजनांदगांव।* संस्कारधानी में रविवार को अचानक पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही लोग अपनी गाड़ियों में टंकी फुल कराने के लिए पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे दिनभर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।

*अफवाह से मचा हड़कंप:*

दरअसल, सुबह से ही व्हाट्सएप और फेसबुक पर मैसेज वायरल होने लगे कि देश में पेट्रोल की भारी कमी हो गई है और अगले कुछ दिनों तक पेट्रोल मिलना बंद हो जाएगा। इस मैसेज को देखकर लोग घबरा गए और बिना सच्चाई जाने अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए। देखते ही देखते शहर के सभी प्रमुख पेट्रोल पंपों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि अचानक भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए दबाव बना, लेकिन स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। किसी भी पंप पर पेट्रोल या डीजल की कमी नहीं है।

*मुख्यमंत्री ने की अपील:*

स्थिति को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। हो सकता है ट्रांसपोर्ट या ट्रैवलिंग की वजह से सप्लाई में एक-दो दिन का विलंब हो जाए, लेकिन स्टॉक की कोई कमी नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह से भ्रामक हैं। जनता सतर्क रहे और पैनिक में आकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाए। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

*प्रशासन ने संभाला मोर्चा:*

अफरा-तफरी की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पेट्रोल पंपों पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। अधिकारियों ने बताया कि सभी पंपों पर पर्याप्त पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। अनावश्यक भंडारण करने की जरूरत नहीं है।जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें। बिना पुष्टि के कोई भी मैसेज आगे फॉरवर्ड न करें ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।फिलहाल शाम तक पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने को कहा है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!