शेखर ठाकुर(CG स्टेट हेड) चौकी चिखली एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाली आरोपिया महिला गिरफ्तार,आरोपिया के कब्जे से 2.492 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 24920 रूपये
जप्त। क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने हेतु लगातार नशे के विरूद्ध चलाया जा रहा है अभियान
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले को नशामुक्त बनाने हेतु क्षेत्र मे अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे दिनांक 15.05.2026 को नेहा मरकाम नामक महिला द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने के फिराक मे चिखली तालाब के पास खड़ी है कि पुख्ता सूचना प्राप्त कर चिखली तालाब पार मे चौकी चिखली पुलिस टीम द्वारा दबीश देकर कर आरोपिया नेहा मरकाम पिता स्व. प्रताप मरकाम उम्र 25 साल साकिन चिखली वार्ड नं. 10 तालाब पार ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के कब्जे से एक लाल सफेद रंग के थैला मे रखे 2.492 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 24920 रूपये को रंगे हाथ पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपिया के विरूद्ध धारा सदर 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उप निरी. सत्तुलाल कवंर, म.प्र.आर. मायासिंह गौर,आर0 गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ तथा सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आर. पुनेश्वर साहू, मनोज खुंटे, अमित सोनी, म.आर. पार्वती कवंर का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।