E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

रेत व मुरुम का अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी व 4 हाईवा जब्त,

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई*

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*राजनांदगांव*

*रेत व मुरुम का अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी व 4 हाईवा जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई*

*राजनांदगांव।* जिले में खनिज के अवैध भंडारण, उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डोंगरगढ़ विकासखंड और राजनांदगांव तहसील के कई गांवों में छापेमारी कर रेत व मुरुम का अवैध उत्खनन-परिवहन करते हुए 1 जेसीबी और 4 हाईवा को जब्त किया गया है।

*कहां-कहां हुई कार्रवाई?*

खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम धारा, मोहरा तथा राजनांदगांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेलकाडीह, ईईकला, घुमका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेत व मुरुम का अवैध उत्खनन व परिवहन पकड़ा गया।

*किस-किस पर हुई कार्रवाई*

1. *मनीष चंद्राकर* के स्वामित्व की जेसीबी CG 08 P 8112 से वाहन चालक विशाल वर्मा मुरुम का अवैध उत्खनन कर रहा था।

2. *हाईवा CG 08 BA 9700* से वाहन चालक विजय गेण्ड्रे द्वारा मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। इन दोनों वाहनों को थाना मोहरा के सुपुर्द किया गया।

3. *पुरानिक सोनवानी* के स्वामित्व के हाईवा CG 08 BC 3622 से वाहन चालक प्रहलाद पाल द्वारा रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

4. *दीनदयाल* के स्वामित्व के हाईवा CG 08 AQ 6676 से वाहन चालक दीनदयाल द्वारा अवैध परिवहन किया जा रहा था।

5. *हाईवा CG 08 AJ 9270* से वाहन चालक अनिल के द्वारा मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया।

*खनिज माफियाओं में हड़कंप*

कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद खनिज विभाग लगातार अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला रहा है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!