आलमपुरा-नगरा के बीच युवक की संदिग्ध मौत से मचा गांव में हाहाकार
शव गुरसरांय में पोस्टमार्टम व विधिक कार्यवाही की प्रतीक्षा में

गुरसरांय(झांसी)। समीपस्थ ग्राम आलमपुरा थाना गुरसरांय जिला झाँसी में ग्राम आलमपुरा निवासी युवक रुपेन्द्र पुत्र लालाराम उम्र 27 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आलमपुरा एवं नगरा के बीच शौचालय व चेकडैम के पास पड़ा हुआ मिला जिसकी सूचना गाँव के लोगों द्वारा थाना गुरसरांय दी गयी। शव को प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस समय 21 मई गुरुवार को यह शव लगभग दोपहर 3:00 बजे आ गया था। और गुरसरांय पुलिस के अलावा मृतक के परिवारजन रिश्तेदार आदि लोग भी बड़ी संख्या में देर शाम 9 बजे के ऊपर तक मौजूद थे। और गुरसरांय पुलिस से लेकर परिवारजन थाने और अस्पताल की परेड करते हुए देखे गए। समाचार लिखे जाने समय तक न तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था और न ही किसी प्रकार का मुकदमा लिखने की पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। उधर चर्चा है कि इस संबंध में रिपोर्ट के बाद अगली कार्यवाही की प्रतीक्षा की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के साथ तीन-चार व्यक्तियों के नाम चर्चा में आ रहे हैं लेकिन यह सब तो रिपोर्ट और जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा लेकिन इतना विलंब कार्यवाही में होना नगर से लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।




