जल बचाने एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

बयाना।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगादशमी के अवसर पर बंध बारैठा बांध पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बिधिबिधान से जल पूजन कर ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके जल संरक्षण,जल संवर्धन एवं जल स्त्रोतों के पुनर्जीबन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ही जीबन का आधार है तथा आने बाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण अत्यंत

आवश्यक है।उन्होंने आमजन से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हए कहा कि जल बचाने एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।बन्ध बारैठा में जल पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने परियोजना की पाल का निरीक्षण कर अधिकारियों से विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढंम,विधायक बहादुर सिंह कोली,विधायक ऋतु वनावत सहित जन प्रतिनिधि गण, प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद भरतपुर प्रस्थान कर गए जहाँ उनका व्यस्त कार्यक्रम रहा।





