श्याम भक्ति के रंग में रंगेगा शहर होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन
श्री खाटू श्याम लखदातार सेवा परिवार द्वारा आयोजित श्याम भक्ति का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कल 26 मई 2026 को भव्य भजन संध्या एवं विशाल कीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
श्याम भक्ति के रंग में रंगेगा शहर होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन
राजनांदगांव-26/05/2026
शेखर ठाकुर(छत्तीसगढ़ ) श्री खाटू श्याम लखदातार सेवा परिवार द्वारा आयोजित श्याम भक्ति का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कल 26 मई 2026 को भव्य भजन संध्या एवं विशाल कीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री खाटू धाम, गायत्री विद्या पीठ परिसर, केसर नगर, में संपन्न होगा।
कार्यक्रम को लेकर श्याम भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं भव्य दरबार से सजाया गया है। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध भजन गायक मयूर रस्तोगी (नई दिल्ली) एवं पारस विजयवर्गीय (अहमदाबाद, गुजरात) अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। दोनों कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक श्याम नाम के रस में डूबे रहेंगे। आयोजक समिति ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तथा कल होने वाली भजन संध्या को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। भक्तों के लिए बैठने, प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। समिति ने समस्त श्याम प्रेमियों से कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

