Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

नाबालिग युवती को थाने में रातभर प्रताड़ित करने का आरोप, सोमनी टीआई लाइन अटैच, डॉक्टर-लैब टेक्नीशियन हटाए गए*

गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, सोनोग्राफी में रिपोर्ट निगेटिव आई, एसपी ने दिए जांच के आदेश*

 

*राजनांदगांव: नाबालिग युवती को थाने में रातभर प्रताड़ित करने का आरोप, सोमनी टीआई लाइन अटैच, डॉक्टर-लैब टेक्नीशियन हटाए गए*

‘क्राइम रिपोर्टरसंगीता सिंह (राजनांदगांव)।

*गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, सोनोग्राफी में रिपोर्ट निगेटिव आई, एसपी ने दिए जांच के आदेश*

सोमनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को रातभर थाने में बिठाकर प्रताड़ित किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद नाराज ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार की शिकायत के बाद सोमनी टीआई अरुण नामदेव को लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही गलत रिपोर्ट देने वाले डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन को भी हटा दिया गया है।

*क्या है पूरा मामला*

परिजनों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने अपनी नाबालिग युवती की जांच कराई थी। वहां के डॉक्टरों ने यूरिन की जांच कर प्रेग्नेंसी बताकर पॉजिटिव रिपोर्ट थमाई और सोमनी थाना को सूचना दी। सूचना पर सोमनी थाना पुलिस शाम 6 बजे फोन करके युवती को थाने बुलाया।

*रातभर थाने में बिठाकर पूछताछ का आरोप*

परिजनों का आरोप है कि थाने में एक महिला सिपाही ने रिपोर्ट के बारे में जानकारी पूछी। इसके बाद पुलिस गाड़ी लेकर युवती के घर आ गई और सबके सामने दुर्व्यवहार कर गालियां देने लगी। महिला सिपाही ने गांव में युवती का मान सम्मान खराब करते हुए धमकाया। जानकारी दिए जाने के बाद भी पूरी रात थाने में बिठाकर सुबह 5 बजे तक धमकाया गया और अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए बार बार प्रताड़ित किया गया।

*सोनोग्राफी रिपोर्ट आई निगेटिव*

अगले दिन जिला चिकित्सालय में शाम 5 बजे सोनोग्राफी और चार बार फिर से यूरिन टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव आई। उस समय भी महिला सिपाही युवती को प्रताड़ित कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि बच्ची इतनी डरी हुई है कि दो दिन से खाना भी नहीं खा रही है। बच्ची के गले में सूजन आ गया है।

*टीआई लाइन अटैच, जांच जारी*

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने कहा कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर टीआई को लाइन अटैच कर दिया है। शिकायत की जांच के लिए डीएसपी केपी मरकाम को जिम्मेदारी दी गई है। जांच रिपोर्ट में जिस जिस की संलिप्तता आएगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन पर गिरी गाज*

राजनांदगांव के सीएमएचओ डॉक्टर नवरतन कश्यप ने कहा कि मामले में नाबालिग की गलत रिपोर्ट देने वाले डॉक्टर मोनषा साहू और लैब टेक्नीशियन श्रीमती किरण साहू को हटाकर उनके खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है।

*परिजनों की चेतावनी*

शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए कहा कि यह पुलिस का अमानवीय कृत्य बर्दाश्त करने लायक नहीं है। अगर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो थाने का घेराव किया जाएगा। परिजनों ने सोमनी टीआई और महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ अपराध दर्ज कर बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!