Uncategorizedछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर काकेनचुवां शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर काकेनचुवां शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर काकेनचुवां शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

तिलक राम पटेल महासमुंद जिला ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

सरायपाली। विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल केदुवां द्वारा ग्राम काकेनचुवां स्थित शिव मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं महिला शक्ति ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना की। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए उनका अभिनंदन किया।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेते हुए मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सभी कार्यकर्ताओं, महिला शक्ति एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया तथा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल केदुवां किसान मोर्चा अध्यक्ष मूमिराम साहू, किसान मोर्चा महामंत्री नेपालराम साहू तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष निलांबर दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय है। उनके कुशल नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित कर रहा है तथा विकसित भारत के संकल्प की ओर निरंतर अग्रसर है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!