Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
लोकल न्यूज़

सरकारी स्कूल का बदला स्वरूप, निजी विद्यालयों को दे रहा कड़ी टक्कर

बैरिया का कम्पोजिट विद्यालय बना आकर्षण का केंद्र, स्मार्ट क्लास और एसी कक्षाओं से मिलेगी आधुनिक शिक्षा

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बैरिया (बलिया)। शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करते हुए कम्पोजिट विद्यालय बैरिया का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के बाद विद्यालय अब किसी आधुनिक निजी स्कूल से कम नहीं दिखाई देता। अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास, वातानुकूलित कक्षाएं, आकर्षक पार्क, बच्चों के लिए झूले तथा सुसज्जित परिसर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
विद्यालय में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से तकनीक आधारित शिक्षा दी जाएगी, जिससे विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और रुचि में वृद्धि होगी। वहीं एसी कक्षाओं में बच्चे आरामदायक माहौल में अध्ययन कर सकेंगे।
विद्यालय परिसर में विकसित पार्क और विभिन्न प्रकार के झूले बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होंगे। खेल-खेल में सीखने की अवधारणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष व्यवस्था की गई है। विद्यालय का आकर्षक रंग-रोगन, स्वच्छ परिसर और सुंदर सजावट अभिभावकों व क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विद्यालय के भौतिक संसाधनों के विकास के साथ-साथ अब शैक्षणिक गुणवत्ता को जिले में शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा नई सुविधाओं का लाभ बच्चों के सर्वांगीण विकास में मिलेगा।
उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी शिक्षक, स्मार्ट क्लास और बेहतर शिक्षण व्यवस्था विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी।
क्षेत्र के अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने विद्यालय के बदले स्वरूप की सराहना करते हुए इसे सरकारी विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी पहल बताया है। विद्यालय का नया रूप न केवल बच्चों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!