Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
लोकल न्यूज़

युवा क्रिकेट लीग में विक्रम इलेवन और गुलशन इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता

रानीगंज (बलिया)। कोटवां फील्ड, रानीगंज में आयोजित युवा क्रिकेट लीग के अंतर्गत विक्रम इलेवन (भरत छपरा) और गुलशन इलेवन (जमालपुर) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच का शुभारंभ ग्राम पंचायत कोटवां के पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में टॉस कराया।

टॉस जीतकर विक्रम इलेवन (भरत छपरा) ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जबकि गुलशन इलेवन (जमालपुर) ने क्षेत्ररक्षण की जिम्मेदारी संभाली। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।

मुख्य अतिथि विनोद सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, समर्पण और टीम भावना की सीख देता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अंकित गुप्ता एवं मोहित गुप्ता, उपाध्यक्ष रोहित सिंह एवं जितेश ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बबलू, युवराज, शुभम, निखिल, यश, निवेदक, सागर, आशीष, विशाल एवं धोनी का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि युवा क्रिकेट लीग का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमें भाग ले रही हैं, जिससे युवाओं में खेल के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। मैच के दौरान खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही और पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!