E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा किसान मोर्चा प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक योगेश्वर देशमुख के जन्मदिन पर “एक पेड़ मां के नाम

वृक्षारोपण एवं जैविक कृषि संगोष्ठी संपन्न*

*भाजपा किसान मोर्चा प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक योगेश्वर देशमुख के जन्मदिन पर “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण एवं जैविक कृषि संगोष्ठी संपन्न*

राजनांदगाव संवाददाता (संगीता सिंह ) राजनांदगांव। भाजपा किसान मोर्चा प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक *श्री योगेश्वर देशमुख जी* के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम सुरगी, जिला राजनांदगांव में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सत्कार प्रभारी *श्री विलास सुतार जी उपस्थित थे! वृक्षारोपण के पश्चात जैविक कृषि विषय पर विस्तृत चर्चा एवं संगोष्ठी आयोजित की गई।

जैविक कृषि पर मंथन:*

मुख्य अतिथि श्री विलास सुतार जी ने जैविक कृषि के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि रासायनिक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है। जैविक कृषि ही किसान की आय बढ़ाने और मिट्टी को बचाने का स्थायी समाधान है।

जन्मदिन के अवसर पर श्री योगेश्वर देशमुख जी ने कहा, _”जैविक कृषि आज की जरूरत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी  एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के मार्गदर्शन में छग सरकार प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है। किसान समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा।”देशमुख जी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच बताते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आग्रह किया।

*उपस्थित गणमान्य जन:*

इस अवसर पर श्री कमलेश देशमुख जी*, युवा महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज; डॉ. संदीप बेलचंदन जी*, युवा उपाध्यक्ष, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज; श्री उमाशंकर साहू जी, वरिष्ठ पत्रकार शेखर ठाकुर जी,श्री आशीष दिल्लीवार जी*, संयोजक प्रकल्प,भाजपा किसान मोर्चा; श्री योगेंद्र देशमुख जी*, सह संयोजक प्रकल्प, भाजपा किसान मोर्चा; श्री आनंद साहू जी* राजनांदगांव जिला उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा; श्री रोशन अमृत जी, श्री प्रेम देशमुख, श्री दुष्यंत देशमुख, श्री केशव गौतम, श्री धनेश्वर देशमुख, श्री वीरेंद्र, श्री शैलेंद्र, श्री मानसिंह साहू, श्री गणेश, श्री उमाशंकर साहू, श्री टिकेश्वर गौतम, श्री चिराग साहू, श्री राहुल ठाकुर, श्री दीपक वर्मा* सहित बड़ी संख्या में किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन कमलेश देशमुख जी द्वारा किया गया।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!