Uncategorized

महेश नवमी प्रतियोगिताओं में छाया कांटाफोड़, स्थानीय से प्रदेश स्तर तक प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कांटाफोड़ – महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन कांटाफोड़ द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा जिला एवं प्रदेश स्तरीय स्पर्धाओं में कांटाफोड़ की प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर का गौरव बढ़ाया। बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतिभा का परिचय दिया।

स्थानीय स्तर पर माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष प्रमिला गट्टानी एवं सचिव शिल्पा होलानी के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के संयोजक नेहा गौरानी एवं निधि होलानी रहे। आयोजन के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

स्थानीय स्तर पर आयोजित दादी-नानी डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में मीना नागौरी ने प्रथम एवं मंगला सिंगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महेश नवमी के अवसर पर सभी विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।

जिला स्तरीय ‘मिट्टी के शिवलिंग सजाओ’ प्रतियोगिता में कांटाफोड़ की शिवानी पसारी एवं विधि पसारी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया। वहीं दादा-दादी/नाना-नानी वर्ग में अवनी बियाणी एवं नानीजी निर्मला काबरा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी कांटाफोड़ की प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अच्छी आदतों पर कोलाज प्रतियोगिता में भव्य बियाणी ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्वर्णिम साहित्य रचना समिति द्वारा आयोजित ऑनलाइन शिवत्व प्रश्नोत्तरी में शिल्पा होलानी ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर कांटाफोड़ का गौरव बढ़ाया।

स्थानीय, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मिली इन उपलब्धियों से माहेश्वरी समाज में हर्ष का वातावरण है। समाजजनों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की जानकारी श्वेता होलानी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!