बयाना आएंगे आर्यजगत् के मूर्धन्य विद्वान

बयाना।योग एवं दर्शन विद्या के प्रचारक पूज्य स्वामी सत्यपति जी परिव्राजक की इच्छानुसार गठित आर्यसमाज के दार्शनिक वैदिक विद्वानों के संगठन ‘वैदिक आध्यात्मिक न्यास’ की विशेष बैठक का आयोजन आर्यसमाज बयाना में होने जा रहा है।यह जानकारी आर्य समाज की वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनयना आर्या ने दी।उन्होंने बताया कि
चार जुलाई, शनिवार को देश भर से आर्य जगत् के उच्च कोटि के तपोनिष्ठ, आध्यात्ममार्गी एवं वेद-वेदांग मर्मज्ञ विद्वान बयाना आएंगे।उन्होंने जानकारी दी स्वामी सत्येन्द्र जी,स्वामी ध्रुबदेव जी, मुनि सत्यजित् जी गुजरात एवं आचार्य रवींद्र जी (हमीरपुर, उत्तरप्रदेश),आचार्या शीतल जी (रोजड़, गुजरात),आचार्य भद्रकाम जी (दिल्ली), आचार्य सोमदेव जी (सवाई माधोपुर), आचार्य संदीप जी (सोनीपत),आचार्य आनंद पुरुषार्थी जी (होशंगाबाद), प्रो. शत्रुंजय जी (हैदराबाद), प्रो. आनंद राज जी (केरल), प्रो. सुखदा जी (बनारस), आचार्य कर्मवीर जी (रोजड़, गुजरात), आचार्य वेदनिष्ठ जी (ओडिशा), डॉ. दीपक जी (रोजड़, गुजरात), आचार्य रमण जी (रोजड़, गुजरात),आचार्य शक्तिनंदन जी (तेलंगाना)से बयाना आएंगे।विद्वज्जनों के स्वागत व सम्मान के लिए आर्यसमाज बयाना की ओर से विद्वद् अभिनंदन एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन दिनांक ४ जुलाई सायं ६.३० से ८ बजे तक आर्यसमाज मंदिर बयाना में किया जा रहा है। जिसमें विद्वज्जनों का स्वागत एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। बयाना नगरी में पधार रहे इन उच्च कोटि के विद्वानों के दर्शन, सत्संग और दिव्य आशीर्वाद का लाभ उठावें।



