यूपी

गुरसरांय में ऐतिहासिक वन महोत्सव सप्ताह का हुआ शुभारंभ 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी

पर्यावरण संतुलन के लिए एक वृक्ष मां के नाम लगाकर करें बच्चों की तरह पालन पोषण- जवाहर लाल राजपूत

गुरसरांय(झांसी)। 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वृक्षारोपण महाअभियान के तहत गुरसरांय वन रेंज परिसर में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के मुख्य आतिथ्य व एसडीओ वन विभाग संतोष कुमार के संचालन व वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर के संयोजन में भव्य वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि पर्यावरण का बेहतर संतुलन और पर्यावरण से लेकर जल संरक्षण के लिए पर्यावरण संरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही जरूरी है इससे ही मानव से लेकर जीव-जंतु पशु-पक्षी सब सुरक्षित और संरक्षित रहते हैं इसलिए उत्तर प्रदेश शासन की विशेष पहल एक वृक्ष मां के नाम महाअभियान को एक जन आंदोलन के रूप में लोगों को लोगों को अपनाना होगा और वृक्षारोपण कर वृक्षों पौधों को अपने बच्चों के समान पालन पोषण करने को आगे आना होगा। इस दौरान उन्होंने गुरसरांय वन रेंज परिसर को संरक्षित से लेकर और बेहतरीन लुक देने के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी ए टू जेड जानकारी साझा कर बताया कि प्रदेश स्तर से लेकर वन विभाग के अधिकारियों से गुरसरांय रेंज परिसर में फॉरेस्ट पर्यटन के रूप में विकसित कर गुरसरांय नगर की जनता के साथ क्षेत्र की जनता को बेहतरीन वन पर्यावरण रेंज का आकर्षण केंद्र बनाया जावेगा। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने मुख्य अतिथि जवाहर लाल राजपूत को एक वृक्ष चंदन का लगाने के लिए भी भेंट किया। वही एसडीओ मऊरानीपुर संतोष कुमार ने कहा इस बार चंदन की पौध विकसित कर इसके पौधारोपण और वृक्षारोपण के लिए जो प्रयास किए गए हैं उसमें गुरसरांय और मऊ रेंज का बेहतर काम रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थित के बीच वृक्षारोपण होते ही इंद्र भगवान ने 1 घंटे प्रसन्न होकर जल वर्षा कर जल वर्षा कर लग रहा था वृक्ष लगाने के लिए इंद्र भगवान भी पानी पौधों में सींच कर प्रकृति को बचाने का विशेष काम कर रहे हैं। इस दौरान देवेन्द्र सिंह उप क्षेत्रीय वनाधिकारी,नरेश कुमार उप क्षेत्रीय वनाधिकारी,भागीरथ कुशवाहा उप क्षेत्रीय वनाधिकारी,प्रसान्त सागर वन दरोगा,आकाश वन रक्षक,विजय मोहन सिंह,धर्मेन्द्र कुमार सेन,दीपेन्द्र सिंह,रोहित राजपूत सहित गणमान्य नागरिकों में मनोज कुमार शिवहरे,शैलेंद्र शर्मा सिर्वो,अशोक पटेरिया,अनिल तिवारी,श्याम सुन्दर विश्वकर्मा,वीरेन्द्र हरदास,रामकुमार,हरगोविन्द्र,उस्मान,राकेश,आदित्य,जितेंद्र कुशवाहा,विक्की ठाकुर अस्ता सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग मौजूद थे। अंत में सभी का आभार व्यक्त वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने किया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!