Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर।भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर में भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. विजय वीर सिंह ने की। डॉ सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया था। आज यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर जनभागीदारी पर आधारित एक व्यापक राष्ट्रीय आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। उन्होंने बताया कि यह पहल माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के संरक्षण, इन दोनों भावनाओं का अद्भुत संगम है। उनहोंने बताया कि वर्ष 2026 में भारत सरकार ने इस अभियान को “सम्पूर्ण सरकार” एवं “सम्पूर्ण समाज” की अवधारणा के साथ आगे बढ़ाया है। इसके अंतर्गत देशभर में 120 करोड़ पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। व्यापक जनसहभागिता के माध्यम से देश के हरित आवरण को बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करना तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना पहला कदम है, जबकि उसका संरक्षण ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत यादव तथा तकनीकी अधिकारी श्री रामचन्द्र मीना ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!