Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

इंदौर में अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक महांकाल दर्शन के साथ संपन्न

शुभम माहेश्वरी

इंदौर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की नवम कार्यसमिति की द्वि-दिवसीय बैठक पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान एवं इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

बैठक में सम्मिलित होने देशभर से राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि इंदौर पहुंचे, जहां आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा सभी अतिथियों को उज्जैन स्थित भगवान श्री महांकालेश्वर जी के दर्शन करवाए गए, जहां सभी ने समाज के कल्याण, राष्ट्र की प्रगति व विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

 

इस आयोजन के अंतर्गत इंदौर स्थित माहेश्वरी भवन ‘महेश्वरम’ में एक विशेष कॉर्पोरेट सेमिनार का भी आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वर्तमान वैश्विक परिपेक्ष में AI की मदद से व्यापार को और अधिक उन्नत व विस्तारित करना तथा कैसे परंपरागत व्यवसाय को टेक्नोलॉजी के साथ, अपने बच्चों को इसमें शामिल करना,‌ उन्हें इससे कैसे जोडा़ जाए, विषय को केंद्रित किया गया।उपरोक्त विषय की व्याख्यानमाला के प्रमुख प्रवक्ता श्री जयंत जी गुप्ता, श्री सुनील जी न्याती, श्री स्वप्निल जी कोठारी और श्री श्रेयस जी धारकर जी रहें।

 

इस अवसर पर इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के बहु प्रतिष्ठित कार्यक्रम “बाल संस्कार शिविर-2026” के पोस्टर का विमोचन अतिथीयों द्वारा किया गया। इसी कड़ी में नवाचार के साथ होने वाले आगामी “महेश नवमी- 2026” के अंतर्गत इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले माहेश्वरी म्यूजिकल कांसर्ट के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

 

कार्यक्रम अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद जी सोनी, निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के वर्तमान अर्थ मंत्री श्री राजकुमार जी काल्या, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व अध्यक्षया श्रीमती सुशीला जी काबरा , पश्चिमी मध्य प्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पुष्प जी माहेश्वरी, पश्चिमी मध्य प्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षया श्रीमती शोभा जी माहेश्वरी, इंदौर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षया श्रीमती पुष्पा जी मोलासरिया, इंदौर जिला माहेश्वरी समाज के महामंत्री श्री मुकेश जी असावा की गरिमामयी उपस्थिति सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन, महिला शक्ति व युवा साथियों की उपस्थिति रहीं।

 

मुख्य कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय संगठन की भावी योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी राष्ट्रीय युवा संगठन के चुनाव 2026-29 हेतु श्री आशीष जी शारडा (लुधियाना) को मुख्य राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और श्री मधुसूदन जी भलिका (इंदौर) को राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

 

इस अवसर पर पश्चिमी मध्य प्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री अभिषेक जी बजाज, सचिव श्री सपन जी माहेश्वरी, तथा इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष राम जी सोमानी, सचिव प्रतीक जी माहेश्वरी ने चयनित चुनावी अधिकारीयों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

संपूर्ण आयोजन में समाज के युवा उद्यमियों एवं वरिष्ठ गणमान्य सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

पूरे आयोजन के कुशल प्रबंधन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इसमें प्रमुख रूप से आदर्श चितलांग्या, सी ए वेदांत भूतड़ा, श्याम कचौलिया, पीयूष जाखेटिया, पद्मेश माहेश्वरी, सर्वेश गट्टानी, विशाल माहेश्वरी, प्रतीक माहेश्वरी, अनिल बियाणी, सुयश साबू, संकेत बाहेती, अर्पित दम्मानी, राधिका झंवर, विजय माहेश्वरी एवं पार्थ माहेश्वरी समर्पण भाव के साथ व्यवस्थाओं में संलग्न रहे।

 

कार्यक्रम का मंच संचालन सानिका जी माहेश्वरी द्वारा किया गया। वहीं आभार इंदौर जिला युवा संगठन सह-सचिव राहुल काबरा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!