Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
लोकल न्यूज़

बैरिया की सुख-समृद्धि के लिए गूंजे वैदिक मंत्र, सूर्य भान सिंह ने कराया भव्य धार्मिक अनुष्ठान

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बैरिया (बलिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास की कामना को लेकर भाजपा नेता एवं समाजसेवी सूर्य भान सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को श्री श्री 1008 श्री स्वामी जी महाराज बाबा के पावन मठिया स्थान, तिवारी के मिल्की में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुद्ध-बुद्धि हवन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
धार्मिक अनुष्ठान में विधानसभा क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों के प्रधान अपनी धर्मपत्नी के साथ सपत्निक यजमान के रूप में शामिल हुए और वैदिक विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। बटुकों एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सस्वर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान एवं श्री स्वामी जी महाराज बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि एवं सामाजिक सौहार्द की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सूर्य भान सिंह स्वयं आयोजन स्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। उनकी पूरी टीम श्रद्धालुओं के स्वागत, पूजन व्यवस्था, प्रसाद वितरण, पेयजल, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में पूरी तत्परता से जुटी रही। आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की उपस्थित लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
हवन एवं हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाचार लिखे जाने तक भंडारा निरंतर जारी था और दूर-दराज़ से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार बना हुआ था।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!