Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइममध्य प्रदेशराज्य
Trending

जबलपुर में महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, आधारताल पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

जबलपुर में महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, आधारताल पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप

जबलपुर। आधारताल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, लूट और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर घटना के बावजूद थाना आधारताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की और आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

शिकायतकर्ता कला चक्रवर्ती, पति रवि चक्रवर्ती, निवासी मेहता कॉलोनी, दुर्गा मंदिर, आधारताल ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 5 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे कुछ लोग उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की, घर का सामान तोड़फोड़ किया तथा घर में रखे लगभग 50 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना की शिकायत थाना आधारताल में किए जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की। महिला का कहना है कि आरोपी लगातार शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!