Uncategorized

अगावली में रोडवेज बस स्टॉप बनाने की मांग

गृह राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बयाना। बयाना-भरतपुर मार्ग स्थित गांव अगावली में रोडवेज बस स्टॉप बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बाबता के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्रसिंह कंसाना ने गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन अम्बाबता के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र कंसाना ने जयपुर स्थित राज्यमंत्री के आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि बयाना-भरतपुर रोड पर स्थित गांव अगावली में रोडवेज बसों के नियमित ठहराव की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और रोजाना यात्रा करने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यहां स्थायी रोडवेज बस स्टॉप का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। इसके अलावा बयाना उपखंड के गांव सालाबाद, अगावली, नगला जाटव और नगला भांड में सीसी सड़कें बनवाने की मांग भी उठाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे और क्षतिग्रस्त रास्तों के कारण बरसात के दिनों में आवागमन प्रभावित होता है। वहीं प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाने की मांग करते हुए कहा गया कि इससे रात के समय आवागमन सुरक्षित होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विभागों से प्रस्तावों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!