सेवक दास साव का संकल्प हुआ पूरा!
पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के कर्मठ वयोवृद्ध पेंशनर साथी श्री सेवक दास जी का निधन आज दिनांक 13 जुलाई को सुबह 8:00 बजे हो गया।

*सेवक दास साव का संकल्प हुआ पूरा!
शेखर ठाकुर(छत्तीसगढ़ )…*
पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के कर्मठ वयोवृद्ध पेंशनर साथी श्री सेवक दास जी का निधन आज दिनांक 13 जुलाई को सुबह 8:00 बजे हो गया।
जैसे ही उनके निधन का समाचार आया, आज जिला संगठन की बैठक स्थगित कर पेंशनर्स साथी उनके निज निवास बसंतपुर पहुंचे। संगठन की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके द्वारा संगठन को दिए गए योगदान को याद किया।
उन्होंने उम्र के 76 वर्ष की अवस्था में भी संगठन को मजबूत करने के लिए नए-नए सदस्य को सतत् जोड़ते रहे।
स्वर्गीय श्री डीएन साहू संगठन के संस्थापक के साथ वर्ष 2010 से सक्रिय रूप से जुड़कर संगठन में अपनी निस्वार्थ सेवा अर्पित करते रहे। संगठन के कार्य के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने जनकल्याण के लिए अपने शरीर का मरणोपरांत देहदान का संकल्प अपने जीवन काल में ही कर दिया था। ऐसे विरले लोग ही होते हैं जो अपने जीवन समाप्ति के बाद देहदान कर शरीर को लोक कल्याण के लिए समर्पित कर देते हैं।पार्थिव शरीर का उपयोग चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को मानव शरीर की रचना एवं शरीर में आई विकृति का निदान करने की विधा सिखाई जाती है। सेवक दास जी का यह कदम मानव जाति के लिए प्रेरणादायक है।
उनके परिवार के द्वारा पार्थिव शरीर को ससम्मान सुंदरा कॉलेज को समर्पित किया। पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के तहसील, जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रेषक:-इंजीनियर जीआर देवांगन जिलाध्यक्ष राजनांदगांव -मोबाइल नंबर 9424125171



