Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी नेत्रदान महादान : स्व. विनय जैन के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को मिलेगी नई रोशनी

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

नेत्रदान महादान : स्व. विनय जैन के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को मिलेगी नई रोशनी

जबलपुर। कचनार सिटी निवासी एवं शुभम हार्डवेयर (गुरंदी) के संचालक स्वर्गीय श्री विनय जैन के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजनों ने मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनका नेत्रदान कराया।

नेत्र ज्योति मिशन बरेला के सक्रिय सदस्यों ने शोकाकुल परिवार से संपर्क कर नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। गहरे दुख की घड़ी में भी परिवार ने समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए नेत्रदान के लिए सहमति प्रदान की।

इसके बाद श्री दादा वीरेंद्रपुरी देवजी नेत्रालय के डॉ. पवन स्थापक एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की। स्व. विनय जैन के नेत्र अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी और नई उम्मीद लेकर आएंगे।

नेत्र ज्योति मिशन बरेला ने कहा कि स्व. विनय जैन का यह महान निर्णय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। नेत्रदान ऐसा महादान है, जो किसी के निधन के बाद भी दो लोगों के जीवन को प्रकाशमय बना सकता है। संस्था ने आमजन से अपील की कि वे भी नेत्रदान का संकल्प लेकर इस जन-जागरूकता अभियान से जुड़ें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को दृष्टि मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!