Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

तहसील बार एसोसिएशन का हुआ शानदार शपथ ग्रहण समारोह

ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह रहे मुख्य अतिथि जबकि एड०अरुण कुमार त्रिपाठी ने की अध्यक्षता

बलिया। बेल्थरा रोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने की जबकि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आलोक कुमार सिंह (ब्लॉक प्रमुख, बेल्थरा रोड) उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह (एडवोकेट) तथा महामंत्री दिलरोज अहमद (एडवोकेट) सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट अरुण कुमार त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और पीड़ित जनता को सुलभ व त्वरित न्याय दिलाना ही संगठन का मूल ध्येय होना चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह और मंत्री दिलरोज अहमद ने एसोसिएशन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने तथा अधिवक्ताओं के सम्मान व अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान लोकगीत गायक पप्पू पांडेय व शायर सलमान घोसवी ने अपनी प्रस्तुती से इसे और भी आकर्षक और भव्य बना दिया

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों तथा तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह  व सदस्यों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोईन खा़न ने किया जबकि आयोजन तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन बेल्थरा रोड की एल्डर्स कमेटी के सौजन्य से किया गया।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!