Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

 *CM साय का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा UCC,

पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही** 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 *CM साय का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही** 

 

रायपुर। : रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को कर्नाटक दौरे के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में समान नागरिक संहिता (UCC), पेपर लीक मामले और कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने सहित कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही UCC लागू हो सकता है, जबकि कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होना तय है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि उनका आज कर्नाटक दौरा निर्धारित है। वहां सत्य साईं ग्राम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात का कार्यक्रम तय है। पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस गंभीर विषय को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

रायपुर में कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कश्मीर की तरह पत्थरबाजी पर उतर आए हैं। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!