*तिलक राम पटेल बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के महासमुंद जिला अध्यक्ष*
*तिलक राम पटेल बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के महासमुंद जिला अध्यक्ष*

*तिलक राम पटेल बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के महासमुंद जिला अध्यक्ष*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
महासमुंद। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि. द्वारा महासमुंद छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकार श्री तिलक राम पटेल को महासमुंद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं संगठन के निर्णय के तहत की गई है। श्री तिलक राम पटेल पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहकर ग्रामीण एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
महासमुंद जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने श्री पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री पटेल ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए सदैव आवाज उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
“जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और पत्रकार साथियों के हितों के लिए संघर्ष करना ही मेरा संकल्प है।” — श्री तिलक राम पटेल, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि., महासमुंद छत्तीसगढ़

