Uncategorized

बरुआसागर में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 211 फीट का तिरंगा रहेगा आकर्षण का केंद्र

बरुआसागर ( झाँसी )। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बरुआसागर में आगामी 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में 211 फुट लंबा तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यात्रा का आयोजन शाम 4 बजे भाजपा बरुआसागर मंडल कार्यालय से किया जाएगा।

भाजपा बरुआसागर मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक ने बताया कि तिरंगा यात्रा मंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर पार्वती मंडप, बद्री चौराहा, चौक बाजार, थाना के पास, श्रेया मोबाइल, लाला कुंआ होते हुए मंडी गेट पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा।

यात्रा में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे घोष दल के साथ शामिल होकर देशभक्ति का संदेश देंगे। 211 फुट के विशाल तिरंगे के साथ निकलने वाली यह यात्रा नगर में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देगी।

आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!