E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मिनीमाता का जीवन समाज सेवा की मिसाल : शिव वर्मा*!!

निर्वाण दिवस पर किया नमन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

*मिनीमाता का जीवन समाज सेवा की मिसाल : शिव वर्मा*!!

निर्वाण दिवस पर किया नमन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश*

 

शेखर ठाकुर (छत्तीसगढ़ )

नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिव वर्मा ने ममतामयी मिनीमाता के निर्वाण (स्मृति) दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मिनीमाता का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि मिनीमाता निर्वाण (स्मृति) दिवस प्रत्येक वर्ष 11 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाज सुधारक ममतामयी मिनीमाता के असाधारण सामाजिक योगदान और उनकी पुण्यतिथि की स्मृति में मनाया जाता है। मिनीमाता ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया तथा उनके अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष किया। श्री वर्मा ने कहा कि ममतामयी मिनीमाता ने उस दौर में समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों और भेदभाव के विरुद्ध आवाज बुलंद की, जब महिलाओं के लिए सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाना आसान नहीं था। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम माना और महिलाओं एवं समाज के पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने कहा कि मिनीमाता का जीवन हमें यह संदेश देता है कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल विचारों से नहीं, बल्कि निरंतर संघर्ष, सेवा और समर्पण से संभव है। उन्होंने सामाजिक समानता, मानवता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। श्री वर्मा ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को ममतामयी मिनीमाता के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक ऐसे समाज का निर्माण किया जा सकता है, जहां सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो। उन्होंने मिनीमाता के निर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक चेतना और जनसेवा के इतिहास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय, समानता और सेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!