कालापीपल में अमृत 2.0 के ग्रीन स्पेस पार्क में हुआ वृक्षारोपण..

कालापीपल में अमृत 2.0 के ग्रीन स्पेस पार्क में हुआ वृक्षारोपण…!
करीब 100 पौधों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प..।
✍️भारत संवाद ✍️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)नगर परिषद पानखेड़ी-कालापीपल के वार्ड क्रमांक 5 स्थित कर्मचारी कॉलोनी में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे ग्रीन स्पेस पार्क में बुधवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह हरिओम मेवाड़ा, खंड संघचालक जमुना प्रसाद शर्मा,भाजपा जिला महामंत्री कृपाल मेवाड़ा,नगर परिषद उपाध्यक्ष भगवत मेवाड़ा, वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद श्रीमती अनीता भगवत राजपूत,कालापीपल के वरिष्ठ पूर्व शिक्षक बद्रीलाल चौहान एवं पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष बैजनाथ पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरणा लेते हुए उद्यान परिसर में करीब 100 पौधों का रोपण किया गया,इस दौरान छायादार, फलदार, फूलदार एवं सुगंधित प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पेंशनर संघ के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिक परिषद के सदस्यों,कर्मचारी कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों,मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की,वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोविंद सिंह मेचन सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों की भी विशेष सहभागिता रही,कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र चौहान, पूर्व शिक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में नगर परिषद उपाध्यक्ष भगवत सिंह मेवाड़ा ने उपस्थित सभी अतिथियों,जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया,अमृत 2.0 के अंतर्गत विकसित हो रहा यह ग्रीन स्पेस पार्क कर्मचारी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देख-भाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।



