लोकल न्यूज़

केबल नहीं बदला तो होगा उग्र आंदोलन, छात्र नेताओं ने फूंका पुतला

सुरेमनपुर स्टेशन पर बिजली संकट के खिलाफ गरजे छात्र नेता, विभाग को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता (रानीगंज बाजार)

बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप बार-बार जल रहे अंडरग्राउंड विद्युत केबल को बदलने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का आक्रोश सोमवार को सड़क पर उतर आया। छात्र नेताओं ने विद्युत विभाग को पत्रक सौंपने के बाद रेल मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि स्टेशन के पास बिछाया गया अंडरग्राउंड केबल बार-बार जलने से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे करीब दो लाख की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों को पत्रक देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में भी नाराजगी है।
आंदोलनकारियों के मुताबिक, विद्युत वितरण खंड-चार द्वारा केबल बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है तथा टोकन मनी भी जमा है। इसके बावजूद केबल बदलने की कार्रवाई लंबित है। छात्र नेताओं ने कहा कि बार-बार होने वाली बिजली कटौती से पढ़ाई, कारोबार और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
मांग को लेकर छात्र नेताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। पुतला दहन के बाद छात्र नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अंडरग्राउंड केबल बदलकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा।
इस दौरान नितेश सिंह, राहुल प्रसाद, जितेंद्र यादव,ओमप्रकाश सिंह, अंगद तिवारी, सोनू गौतम, अंकित यादव, सचिन साह, राजेश,अरविंद, सोनू, अंशू, मनीष,विशाल गुप्ता, मंटू गोंड,ओम सहित सैकड़ों छात्र नेता एवं युवक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!