आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक गुरुवार 13मार्च को मनाया जायेगा ।

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद:- जैन धर्म के संस्थापक व प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक 13 मार्च गुरुवार को नगर में विराजमान आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में एवं ब्र.भावेश भैयाजी ऊन के निर्देशन में आदिनाथ छोटा मंदिर में मनाया जायेगा ।

सन्मति जैन काका ने बताया की भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याण महोत्सव के अवशर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे जिसमे आदिनाथ जिनालय में प्रातः श्री जी का अभिषेक ततपश्चात शान्ति धारा एवम भगवान का नित्य नियम पूजन, एवं रजतमयी श्रुतस्कंध यंत्र की स्थापना की जाएगी। आशीष झांझरी ने बताया की मंदिर जी में परम पूज्य आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज, आचार्य श्री वर्धमानसागर जी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरण चिन्ह की स्थापना पश्चात मंडल विधान साथ में आर्यिकामाता जी की मंगल देशना होगी ।पश्चात बड़े बाबा का मंडल विधान किया जायेगा एवम रात्री में भगवान की संगीतमय भक्ति व 48 दीपों से भक्तामर जी की आराधना कर भगवान को पालना ज़ुलाया जायेगा।

