Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेश

बिंजलवाड़ा तालाब की मरम्मत और सतसोई नदी पर पुलिया निर्माण की मांग*

रिपोर्ट सुधीर बैसवार

सनावद / समीपस्थ ग्राम बिंजलवाड़ा के ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से बिंजलवाड़ा तालाब की मरम्मत कराने की मांग की है। तालाब की पालें क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्षा का बेशकीमती जल व्यर्थ बह जाता है। तालाब की मरम्मत को लेकर ग्राम पंचायत बिंजलवाड़ा ने ग्राम सभा की बैठक बुलाकर ठहराव प्रस्ताव पारित किया और बिंजलवाड़ा तालाब की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।ग्रामवासियों ने बताया कि बिंजलवाड़ा तालाब अत्यंत जीर्णशीर्ण अवस्था में है। तालाब की पाल अनेक स्थानों से क्षतिगस्त हो गई है। क्षतिग्रस्त पालों के कारण बरसात का एकत्र नहीं हो पा रहा है। इस कारण क्षेत्र में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न होने के आसार बन गए हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक सचिन बिरला ने बिंजलवाड़ा तालाब की मरम्मत के लिए जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में कहा गया है कि बिंजलवाड़ा तालाब की पालें क्षतिग्रस्त होने से बारिश का जल एकत्र नहीं हो पाता। इस कारण ग्राम बिंजलवाड़ा और आसपास के क्षेत्र स्थित जलस्त्रोतों, कुओं तथा बावड़ी का जलस्तर गिरने लगा है।उल्लेखनीय है कि बिंजलवाड़ा तालाब का जल खेतों की सिंचाई और किसानों के पशुओं के लिए पेयजल का मुख्य स्त्रोत है। पत्र में मांग की गई है कि ग्रामवासियों के व्यापक हित में बिंजलवाड़ा तालाब का पुनरूद्धार एवं मरम्मत कार्य तत्काल शुरू किया जाए। 

*सतसोई नदी पर पुलिया निर्माण की मांग:*

इसी प्रकार विधायक ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर बोधगांव-रतनपुर मार्ग स्थित सतसोई नदी पर पुलिया निर्माण की शीघ्र मंजूरी देने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बोधगांव ने भी ग्राम सभा की बैठक बुलाकर प्रस्ताव ठहराव पारित किया और जिला प्रशासन से सतसोई नदी पर पुल का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

विधायक ने पत्र में कहा है कि बोधगांव-रतनपुर मार्ग स्थित सतसोई नदी में पूरे साल भर तक जलस्तर बना रहता है।लेकिन नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण कृषकों को कृषि कार्य और उपज लाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इसके अलावा नदी के उत्तर तट पर शवों के अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम का निर्माण भी प्रस्तावित है।इसलिए सतसोई नदी पर पुलिया निर्माण का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!