Uncategorized

खंडवा में बवाल… पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कियाः

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मोघट रोड थाने में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जमकर बवाल हुआ है। मुस्लिम समाज के धर्मगुरु पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जुट गए। भीड़ को कंट्रोल करने पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। कई लोग को हिरासत में हैं।

 

जानकारी के अनुसार, समाज की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर किया, लेकिन समाज के लोगों ने मोघट रोड थाने को घेर लिया। रात के समय थाने के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

 

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर स्थिति शांत करने की कोशिश की, लेकिन माहौल लगातार गर्म होता गया। कुछ लोगों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। मौके पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई।

 

टीआई धारवाल का कॉलर पकड़ा गया

 

पुलिस स्टेशन के बाहर मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने “अल्लाह-हू-अकबर” के नारे लगाए। इस दौरान मोघट रोड TI धीरेश धरवाल और दूसरे पुलिसवालों के साथ बदसलूकी की गई। आरोप है कि टीआई धारवाल का कॉलर भी पकड़ा गया।

 

सूचना मिलते ही CSP अभिनव बारंगे तुरंत मौके पर पहुंचे। त्योहार के लिए कंट्रोल रूम में तैनात स्पेशल पुलिस फोर्स को बुलाया गया। पुलिस लाइन से रिजर्व फोर्स ने भी मोर्चा संभाला। लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने पेट्रोलिंग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!