E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छुड़ाए गए बालक को पढ़ाएंगे विधायक

सनावद / विगत दिनों अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाए गए जूनापानी के बालक प्रदीप और उसके दादाजी ने बुधवार को विधायक सचिन बिरला से मुलाकात की। विधायक ने बालक प्रदीप और उसके दादाजी का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने बालक प्रदीप की संपूर्ण शिक्षा का दायित्व ग्रहण करने का संकल्प लिया एवं प्रदीप के उज्जवल भविष्य की कामना की।

