Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

नगर निगम कटनी में मंगलवार 7 अप्रैल को महापौर जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं पर होगी सीधी सुनवाई

कटनी। शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आयोजित महापौर जनसुनवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 7 अप्रैल, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

 

इस दौरान शहर के नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगे।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के माध्यम से नगर निगम प्रशासन आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का प्रयास कर रहा है।

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की कोशिश है कि शहरवासियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके।

 

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, सड़क, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण सहित नगर निगम से जुड़े विभिन्न मामलों पर आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं तथा शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा भी की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!