Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेश

शनिवार 25 अप्रैल को आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश।

सनावद/-: प.पू.आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज ससंघ ( 9 पिच्छी ) का मंगल प्रवेश सनावद नगर में कल शनिवार 25 अप्रैल 2026 को प्रातः 6.30 बजे खंडवा की ओर से होगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि सभी समाजजन मंगल आगवानी हेतु ढकलगांव फाटे पर पहुंच कर आचार्य संघ मंगल आगवानी कर धर्म प्रभावना में सहायक बनेंगे।


मुनि त्यागी अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया की आचार्य श्री की शुक्रवार 24 अप्रैल की आचार्य संघ की आहार चर्या भानबरड़ में संपन्न हुई। एवं रात्रि विश्राम सूर्यांश पब्लिक स्कूल बासवा में होगा।सभी समाजजन विहार एवं आहार में सहयोग प्रदान करेंगे एवं शनिवार 25 अप्रैल को आचार्य श्री की अगवानी सभी समाजजन करेंगे वही आचार्य संघ नगर के जिन मंदिरों के दर्शन कर बड़े मंदिर के समीप संत भवन में अपनी दिव्य देशना का रस पान करवाएंगे एवं आहार चर्या सनावद नगर में संपन्न होगी

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!