Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

संयम पथ की पहली सीढ़ी की और अग्रसर हुवे

इंजीनियर युवा ने लिया शुद्ध जल ग्रहण का नियम।

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद:–वात्सल्य वारिधि राष्ट्र संत आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित अठारह त्यागियों की जन्म नगरी सनावद के इंजीनियर युवा  त्याग वैराग्य, संयम की गौरव शाली परम्परा के और  अग्रसर हो रहे है।

समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि अनेक त्यागियों की नगरी सनावद में त्याग वैराग्य, संयम की गौरव शाली परम्परा को आगे बढ़ाते हुए सनावद के 33 वर्षीय नवयुवक इंजीनियर शानिल सुपुत्र संगीता श्रीमंदर जैन (बडूद परिवार)सनावद ने शिवदासपुरा राजस्थान में अपने परिवार के साथ पहुँच कर नगर गौरव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल समर्पित कर यज्ञोपवीत जनेऊ धारण कर आजीवन शुद्ध जल ग्रहण करने का नियम लेकर बीसवीं सदी के महान आचार्य श्री शान्ति सागर जी महाराज की कठिन परम्परा का पालन कर रहे आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज को आहार भी दिया।

शानिल का परिचय 

जन्म- 12जून1992

नौकरी -एमडॉक्स कंपनी पूना में मैनेजर 

शिक्षा – एम.टेक

परिवार में बचपन से धार्मिक संस्कार दिए गए हे 

आप के घर में अनेक वर्षों से स्वयं का भगवान का चैत्यालय है आप के परिवार के द्वारा आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज को मंगल विहार करवाने का भी सोभाग्य मिल चुका है।

इस अवसर पर सभी समाजजनो शानिल के इन भावों की अनुमोदना की।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!