E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़राजस्थान

मेघवाल समाज मेघ भवन पुस्तकालय को इनवर्टर भेंट, विद्यार्थियों को मिलेगी निर्बाध अध्ययन सुविधा

क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम सागर जी की पहल से विद्यार्थियों को बड़ी राहत

रिपोर्ट:- सुरेश चौहान

पिण्डवाड़ा क्षेत्र स्थित मेघवाल समाज मेघ भवन पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री प्रेम सागर जी ने शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विद्युत प्रतिलोमक (इनवर्टर) भेंट किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में इनवर्टर पुस्तकालय समिति को सौंपा गया। लंबे समय से बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय पहल की गई।

इस अवसर पर श्री प्रेम सागर जी ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। बच्चों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समाज के लोगों एवं पुस्तकालय समिति ने इस सहयोग के लिए श्री प्रेम सागर जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनवर्टर लगने से अब बच्चों को निर्बाध रूप से अध्ययन करने में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में मेघवाल समाज रोई परगना अध्यक्ष सीताराम जी, महामंत्री निखिल परमार, डॉ.विजय कुमार, शंकर लाल एवं जसवंत चौहान सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!