धमतरी पुलिस की 4 साल में सबसे बड़ी कार्रवाई:
2.45 करोड़ का 490 किलो गांजा जब्त, UP-रायपुर के 5 तस्कर गिरफ्तार*
*

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह
धमतरी पुलिस की 4 साल में सबसे बड़ी कार्रवाई: 2.45 करोड़ का 490 किलो गांजा जब्त, UP-रायपुर के 5 तस्कर गिरफ्तार*
*धमतरी, छत्तीसगढ़, 8 जून 2026*
धमतरी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। SP सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर थाना अर्जुनी पुलिस ने 490.818 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2,45,40,900 रुपये है। यह जिले में पिछले 4 साल की सबसे बड़ी जब्ती है।
*कैसे हुई कार्रवाई:*
पुलिस को सूचना मिली थी कि महिंद्रा पिकअप CG-04-QH-0834 व मारुति स्विफ्ट कार CG-04-QA-3116 में बड़ी मात्रा में गांजा भरकर चारामा से धमतरी लाया जा रहा है। एसपी ने CSP धमतरी को नाकाबंदी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास पीछा कर दोनों वाहनों को पकड़ा।
महिंद्रा पिकअप की तलाशी में 13 प्लास्टिक बोरियों में रखे 96 पैकेट मिले। कुल वजन 490.818 किलो निकला। स्विफ्ट कार एस्कॉर्ट के रूप में चल रही थी।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. *नौशाद खान* (29), पिता मुन्ना खान, ग्राम बरनावा, बिनोली, बागपत (UP), वर्तमान निवासी जगदलपुर
2. *करण साहू* (22), पिता मनोज साहू, बोरिया अंतरामार्ट गली-4, टिकरापारा, रायपुर
3. *मोहम्मद शादिक* (30), पिता मोहम्मद यूनुस खान, गोकुलनगर, टिकरापारा, रायपुर
4. *हिमांशु साहू* (20), पिता भोज राम साहू, पचपेड़ी नाका, टिकरापारा, रायपुर
5. *एक विधि से संघर्षरत बालक* – किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश
*जप्त संपत्ति:*
– 490.818 किलो गांजा – कीमत 2.45 करोड़
– मारुति स्विफ्ट कार CG-04-QA-3116 – कीमत 9 लाख
– महिंद्रा पिकअप CG-04-QH-0834
– 6 नग मोबाइल फोन
SP सूरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब, जुआ व अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े गए 5 में से 3 आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है
