Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

टेडेसरा में ढाबा संचालक गिरफ्तार

कॉल सेंटर कर्मी युवती से दुष्कर्म का आरोप

*टेडेसरा में ढाबा संचालक गिरफ्तार: कॉल सेंटर कर्मी युवती से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने की आत्महत्या

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह( राजनांदगांव)

*मामला सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेडेसरा का, आरोपी रंजीत सिंह पर BNS की धाराओं में केस दर्ज*

टेडेसरा स्थित कॉल सेंटर में काम करने वाली 17 वर्षीय नाबालिग युवती से ढाबा संचालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से परेशान युवती ने सोमवार रात अपने किराए के मकान में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

*क्या है पूरा मामला*

सोमनी पुलिस के अनुसार मृतका इंदौर की रहने वाली थी और 2-3 माह पहले कॉल सेंटर में काम करने टेडेसरा आई थी। वह यहां रंजीत सिंह के ढाबे में रहती थी। आरोप है कि ढाबा संचालक रंजीत सिंह ने युवती के साथ जबरदस्ती की। जब युवती ने घर जाने की बात कही तो आरोपी उसे कमरे में बंद कर देता था और मारपीट करता था।

लगातार प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने सोमवार रात करीब 7 से 8 बजे के बीच ग्राम टेडेसरा स्थित अपने किराए के मकान में आत्महत्या कर ली।

*मां की शिकायत पर कार्रवाई*

मृतक युवती की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ढाबा संचालक ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया, कमरे में बंद कर मारपीट की और असहमत होने पर मजबूर किया। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

*आरोपी पर ये धाराएं लगीं*

आरोपी रंजीत सिंह पिता शांतिलाल सिंह, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम सौंद, थाना डुंगीगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र के खिलाफ थाना सोमनी में धारा 64, 127(2), 108 बीएनएस व 3,4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

*पुलिस का बयान*

सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल ने बताया कि प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!