E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifधर्मराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

पिण्डवाड़ा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 12 किलो प्लास्टिक जब्त

नगर पालिका की सख्ती: बाजारों में अभियान चलाकर प्लास्टिक जब्त, उल्लंघनकर्ताओं पर जुर्माना और जागरूकता अभियान तेज

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा(सिरोही)। स्वच्छ भारत अभियान (शहरी) के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर नगर पालिका पिण्डवाड़ा ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार पालिका अधिशाषी अधिकारी योगेश आचार्य के निर्देशों की पालना में गठित पालिका टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 12 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला।

पालिका टीम ने सदर बाजार, उदयपुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए दुकानदारों और आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान टीम ने प्लास्टिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्तीकरण की प्रक्रिया पूरी की।

अधिशाषी अधिकारी योगेश आचार्य ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और इसके स्थान पर कपड़े से बने थैलों का इस्तेमाल करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा।

कार्रवाई में सफाई निरीक्षक अनिरूद्ध सिंह राजपुरोहित व कमलेश भाटी, सफाई जमादार मुकेश कुमार और कमलेश कुमार, एस.बी.एम. एमआईएस इंजीनियर विक्रम कुमार, सफाई कर्मचारी बाबूलाल और बलवंत सहित अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद रहे|

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!