E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

डीजल चोरों को छोड़ने पर ASI निलंबित,

वीडियो वायरल होने के बाद SSP की बड़ी कार्रवाई* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*डीजल चोरों को छोड़ने पर ASI निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद SSP की बड़ी कार्रवाई* 

 

बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ डीजल चोरों को पकड़ने के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ देने पर SSP रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए ASI उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही उन्हें पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।

 

मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब सोशल मीडिया पर डीजल चोरों की गिरफ्तारी और उन्हें छोड़े जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे थे। मामले में पुलिस ने अब दो डीजल चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!